मैथिली शरण की पुण्यतिथि मनाई
पटना | सरगणेश दत्त विचार मंच की ओर से शुक्रवार को स्व. मैथिली शरण गुप्त की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अजय कुमार ने की। उन्होंने कहा कि मैथिली शरण गुप्त भारतीय इतिहास में बहुत ही उच्च कोटी के कवि थे। सभा में राकेश, विनय शंकर, उमा, सहित अन्य लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी।