हड़ताल पर जाएंगे निगमकर्मी
पटना | नगरविकास विभाग द्वारा निगम के रिक्त पदों पर नियुक्ति के विरुद्ध एवं कर्मचारियों की लंबित मांगों की पूर्ति के लिए निगमकर्मी 24 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। शुक्रवार को पटना नगर निगम स्टाफ यूनियन द्वारा आयोजित धरने में यूनियन के नेताओं ने ये बातें कहीं। इस मौके पर मुख्य रूप से इंटक के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने विचार रखे। धरने के दौरान यूनियन के नेताओं ने निगम में रिक्त पदों पर निगम में कार्यरत कर्मियों दैनिक मजदूरों को प्रोन्नति देने, अनुकंपा पर बहाली प्रारंभ करने समेत अन्य मांगें रखी।