पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन लेट, लोगों ने किया हंगामा

ट्रेन लेट, लोगों ने किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | दिल्ली-पटनासंपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस शुक्रवार को 18 घंटे लेट हो गई। रात साढ़े 11 बजे तक ट्रेन पटना जंक्शन नहीं पहुंची थी। दिल्ली से गुरुवार को खुली ट्रेन का पटना पहुंचने का समय सुबह 6: 55 मिनट था। लेकिन रात साढ़े 11 बजे तक पटना नहीं पहुंची। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन पटना 2 से 3 बजे तक पहुंचेगी। 18 घंटे विलंब होने के कारण यात्रियों ने रूट के सभी स्टेशनों में हंगामा किया। गाजियाबाद से मुगलसराय के बीच घना कोहरा होने से लेट होने की सूचना सूत्र दे रहे हैं। ट्रेन पहुंचने पर यात्रियों के हंगामा किए जाने की आशंका पर आरपीएफ को अलर्ट कर दिया गया था।