विकलांगों के लिए संगोष्ठी 20 को
पटना | सोसायटीफाॅर डिसेबिलिटी एण्ड रिहैबिलिटेशन स्टडीज की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 20 21 दिसंबर को राजधानी के सिन्हा लाइब्रेरी में होगी। इसका उद्घाटन केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा करेंगे। संगोष्ठी का विषय है ‘विकलांगों के सशक्तिकरण के तत्व के रूप में संगीत थेरेपी’। कार्यक्रम में विकलांगों के पुनर्वास में संगीत थेरेपी के प्रयोग की संभावनाओं को तलाशना है। मौके पर कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री बिनय बिहारी, न्यायविद् संजय पारिख समेत अन्य शिरकत करेंगे। यह जानकारी सोसायटी के प्रवक्ता दीपक कुमार कर्ण ने दी।