पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर आंदोलन करेंगे कर्मचारी

सड़क पर आंदोलन करेंगे कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | सिविलसर्जन द्वारा जारी पैनल में शामिल 1585 छिड़काव कर्मियों के समायोजन की मांग को लेकर बिहार मौसमी डीडीटी छिड़काव कर्मचारियों का धरना 33वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। करगिल चौक पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए बिहार मौसमी डीडीटी छिड़काव कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को जल्द पूरा नहीं करती है, तो 22 दिसंबर से डीडीटी छिड़काव कर्मचारी सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर लोक संघर्ष मोर्चा के देव कुमार सिंह, बिहार मौसमी डीडीटी छिड़काव कर्मचारी यूनियन के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, राजेश कुमार, महेश तिवारी, धीरज कुमार, अनवर हुसैन, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह सहित दर्जनों छिड़काव कर्मचारी उपस्थित थे।