पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूलभूत सुविधाओं के लिए करेंगे आंदोलन

मूलभूत सुविधाओं के लिए करेंगे आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आश्रयअभियान की ओर से शुक्रवार को आईएमए हॅाल मे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर शहरी गरीबों काे आवास, जीविका एवं भोजन के अधिकार विषय को लेकर संगोष्ठी आयोजित की गई।

पूर्व नगर विकास एवं आवास मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मेरे ही समयकाल में मलिन बस्ती कानून 2011 बना है। इसमें पटना शहरी स्लमों को 76 से बढ़ाकर 110 किया गया था। सेवाकाल में स्लम मुक्त करने का प्रयास किये, लेकिन मुख्यमंत्री स्तर पर सारा कार्य ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। डॉ. कुमार ने अह्वान किया कि अब चुप नहीं बैठेंगे शहरी गरीबों की मूलभूत बुनियादी सुविधाओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर निर्देशक सह सचिव सिस्टर डॉरोथी फर्नाडिस, संचालन बेदामो देवी, दीघा विधानसभा क्षेत्र की विधायिका पूनम देवी मौजूद थे।

आईएमए हॉल में मानवाधिकार दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में िवचार वक्त करतीं विधायक पूनम देवी।