श्रद्धांजलि रथयात्रा का समापन आज
पटना|रालोसपा कीश्रद्धांजलि रथयात्रा का समापन शनिवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा। रथयात्रा में शामिल रालोसपा के नेताओं को सम्मानित किया जाएगा। रालोसपा के मीडिया प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. अरुण कुमार, सचेतक संसदीय दल सांसद राम कुमार शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व विधायक ललन पासवान संबोधित करेंगे।