- Hindi News
- बाइक रजिस्ट्रेशन से मिला सरगना का सुराग, गिरफ्तारी
बाइक रजिस्ट्रेशन से मिला सरगना का सुराग, गिरफ्तारी
पटना| राजधानीके अपार्टमेंट में चोरी करने वाले गिरोह के सरगना संतोष की गिरफ्तारी का सुराग पुलिस को एक बाइक के रजिस्ट्रेशन से मिला था। 8 दिसंबर को पुलिस ने तीन शातिरों को 15 लाख रुपए की संपत्ति के साथ गिरफ्तार किया था। संतोष इसी गिरोह का सरगना था। इनका काम रेकी करने के बाद अपार्टमेंट से चोरी करना था। गर्दनीबाग स्थित कौशिकालय अपार्टमेंट में कार्यपालक अभियंता वैद्यनाथ राम के घर से 13 अक्टूबर को चोरी गई 2.50 की नगदी से चोरों ने बाइक खरीदी थी। एक बाइक का रजिस्ट्रेशन संतोष के नाम से था। उसका पूरा ब्यौरा निकालने के बाद गुरुवार रात पटना पुलिस की विशेष टीम ने पटना सिटी के खाजेकलां में छापेमारी कर सरगना को गिरफ्तार कर लिया। संतोष के पास से पुलिस को सात मोबाइल, 4 कलाई घड़ी, 10 साड़ी, 2 सोने का कंगन, सोने की चेन 4 टॉप्स मिले हैं। संतोष से पहले उसके गिरोह के दो सहयोगी पालीगंज के विकास खाजेकलां के सोनू कुमार को गिरफ्तार कर दो दिनों पहले जेल भेज चुकी है। पुलिस ने इस मामले में सूरज को चोरी के गहने खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इनके पास से 15 लाख की संपत्ति पुलिस ने बरामद की थी।