युवक को गोली मारी
युवक को गोली मारी
पटना सिटी| बाइपासथाना क्षेत्र के मरची में घात लगाए बदमाशों ने युवक पप्पू को रविवार की रात गोली मार कर जख्मी कर दिया। घायल को एनएमसीएच भेजा गया है। चनारिक सिंह का पुत्र पप्पू घर मरची गांव के लिए बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पप्पू के पीठ में दो गोली लगी है। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।