स्टेशन पर लगा कैमरा
पटना सिटी| सुरक्षाव्यवस्था को लेकर पटना साहिब स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है। पटना साहिब में गुरुगोविंद सिंह महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरि मंदिर साहिब है। यहां देश के कोने-कोने से सिख श्रद्धालु आते हें। तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में इसी माह गुरुगोविंद सिंह महाराज की जयंती मनाई जाएगी। स्टेशन पर आपराधिक गतिविधि होती है तो सीसीटीवी कैमरे के सहारे अपराधी तक पहुंचा जा सकता है।