- Hindi News
- अतिक्रमण हटाने के विरोध में बंद रहीं दुकानें, प्रदर्शन
अतिक्रमण हटाने के विरोध में बंद रहीं दुकानें, प्रदर्शन
पटना सिटी | शीतलामाता मंदिर के पास से चार दिन पूर्व अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत 70 से अधिक दुकानों को हटाया गया है। इसी के विरोध में रविवार को छोटे दुकानदारों ने दुकानों को बंद रखा और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बाद में बाइपास थाना जाकर राहत की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में अनुमंडल प्रशासन से बात हो सकती है। स्थानीय दुकानदार सुनीता देवी, तिजिया देवी, ललिता देवी, किरण देवी, नीलम देवी, कुंती देवी, निर्मला देवी, सहित अन्य ने बताया कि सरकार गरीब दुकानदारों को हटाने से पहले पुनर्वास की व्यवस्था करे, क्योंकि ठेला, खोमचा से ही हमारी रोजी रोटी है।