पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्या विद्यालय स्थानांतरण के खिलाफ लोग एकजुट

कन्या विद्यालय स्थानांतरण के खिलाफ लोग एकजुट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी | कचौड़ीगली स्थित नारायण कन्या उच्च विद्यालय के स्थानांतरण योजना के खिलाफ लोग गोलबंद हो रहे हैं। सरकार की इस प्रस्तावित योजना के खिलाफ सनातन धर्म सभा भवन में पटना जिला सुधार समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे शशि शेखर रस्तोगी महासचिव राकेश कपूर ने कहा कि सरकार इस योजना को शीघ्र रद्द करे अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। बैठक में शामिल कृष्ण कुमार रजक, दीनानाथ जेतली, महेंद्र अरोड़ा, गणेश मिश्र, स्कूल के लिए जमीन देने वाले परिवार की पतोहू स्वतंत्रता सेनानी सावित्री देवी ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाली करीब पांच हजार छात्राओं के भविष्य का सवाल है। इस पर सरकार ने बिना विचार करना चाहिए।