पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुलदुल मातमी जुलूस निकाला

दुलदुल मातमी जुलूस निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैदानेकर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन उनके 71 अनुयायियों की शहादत के चालीस दिन के बाद चेहल्लुम रविवार को मनाया गया। चेहल्लुम पर दुलदुल एवं जंजीरी मातम का जुलूस निकाला गया। इसके बाद शहर में स्थापित ताजिए सिपहर का पहलाम शुरू हो गया। शिया समुदाय की ओर से दुलदुल का जुलूस दिन के ग्यारह बजे बौली मस्जिद से निकलकर अशोक राजपथ के पश्चिम दरवाजा, बेलवरगंज, सिटीकोर्ट होते हुए नौजर कटरा इमामबाड़े तक गया। जुलूस में अंजुमन-ए-पंजेतनी, अंजुमन-ए-हुसैनिया, अंजुमन-ए-हाशमिया दस्त-ए-सज्जादिया के लोग शामिल थे। बौली मस्जिद के इमामे जुमा मौलाना सैयद मुजफ्फर रजा ने बताया कि जुलूस में शामिल अंजुमन के लोग नौहाखानी, सीलाजनी करते मर्सिया पढ़ते चल रहे थे। जुलूस में शामिल लोग दुलजना (घोड़े) की सेवा करते चल रहे थे। यह इमाम हुसैन की सवारी का प्रतीक है। जहां से जुलूस गुजर रहा था, वहां खड़े लोग अकीदत से दुलजना को चूम रहे थे।

ताबूतजंजीरी मातम

बौलीमस्जिद से शाम में अलम, ताबूत जंजीरी मातम का जुलूस निकला। जुलूस अशोक राजपथ के पश्चिम दरवाजा, मीना बाजार होते हुए चैलीटाल स्थित शाह बाकर की तकिया स्थित कर्बला तक गया। जुलूस में शामिल लोग नौहाखानी, मर्सिया पढ़ते चल रहे थे। यह चैली टाल स्थित शाह बाकर की तकिया स्थित कर्बला तक गया। उसके बाद कर्बला पहुंचकर जुलूस में शामिल लोगों ने जंजीर मातम किया।

चेहल्लुम पर रविवार को बाजे-गाजे के साथ सिपहर ताजिए का जुलूस निकला। रविवार की सुबह काठ के पुल निवासी सैयद सिकंदर अली के अजाखाना के फूल के पहलाम के बाद खाजेकला बच्चा पार्टी का सिपहर ताजिये का पहलाम शाह बाकर की तकिया स्थित कर्बला में हुआ। देर रात तक एक दर्जन सिपहर ताजिये का पहलाम हुआ। पहलाम का सिलसिला सोमवार तक चलेगा। चमडोरिया, चौक, पश्चिम दरवाजा, सिटीकोर्ट, नौजर कटरा, मीना बाजार, गायघाट त्रिपोलिया सहित दर्जनों जगहों पर सिपहर ताजिए स्थापित किए गए हैं। एसडीओ केके प्रसाद डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि संवेदनशील घोषित किए गए जगहों पर पुलिस गश्ती तेज कर दी गई है।

फुलवारी में मना

फुलवारीशरीफमें चेहल्लुम शांति से संपन्न हुआ। मिलकियाना मोहल्ले से जुलूस निकल कर खानकाह, इसोपुर, पेठिया बाजार होते हुए संपन्न हुआ।

बौली मोड़ से निकलता अलम का जुलूस करतब दिखाता युवक।