- Hindi News
- योगाथन में हजारों लोगों ने किया सूर्य नमस्कार
योगाथन में हजारों लोगों ने किया सूर्य नमस्कार
राजधानीमें रविवार को कई जगहों पर आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजित योगाथन में हजारों लोगों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया। संस्था की ओर से रविवार को बिहार के अलावा पूरी दुनिया में योग शिविर का आयोजन हुआ। संस्था के अभिषेक ने बताया कि समय की कमी के कारण लोग व्यायाम नहीं कर पाते। ऐसे में सूर्य नमस्कार संपूर्ण व्यायाम का एक बेहतर विकल्प है।
योगाथन के दौरान बेउर केंद्रीय कारा में दो सौ कैदियों ने एक साथ सूर्य नमस्कार के साथ अन्य प्राणायाम किए। वहीं फुलवारी जेल में 60 कैदी, गायघाट रिमांड होम में 80, एसके पुरी चिल्ड्रेन पार्क में 100, पटना सायंस कॉलेज में 200, लवकुश टावर में 100 समेत कई अन्य जगहों पर आयोजित योग शिविर में बड़ी तादाद में लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस दौरान 108 बार सूर्य नमस्कार करने वाले लोगों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया और आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया गया।
बोरिंग रोड स्थित चिल्ड्रेन पार्क में योग सीखती बच्चियां।