- Hindi News
- फिजियोथेरापी शिविर में आए सौ से भी ज्यादा लोग, हुई मुफ्त जांच
फिजियोथेरापी शिविर में आए सौ से भी ज्यादा लोग, हुई मुफ्त जांच
आशियाना-दीघारोड के एक्साइज कॉलोनी में रविवार को सपोर्ट इंडिया की ओर से नि:शुल्क फिजियोथेरापी शिविर का आयोजन हुआ। इसमें एक सौ से अधिक लोगों की फिजियोथेरापी हुई। मुख्य रूप से शिविर में कमर दर्द, गर्दन दर्द, लकवा, गठिया और जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोग आए। इस दौरान सपोर्ट इंडिया के सचिव साकेत कुमार ने लोगों को विभिन्न तरह के दर्द के निवारण और स्वस्थ रहने के उपाय भी बताए। साथ ही कहा कि 21 दिसंबर को पुन: शिविर का आयोजन होगा। आगे भी राजधानी के अलग-अलग मोहल्लों में नि:शुल्क कैंप का आयोजन जारी रहेगा। इस मौके पर रौशन कुमार, अंकुर कुमार, रौशन राज, गौरव कुमार, डॉ. अजीत, डॉ. नाजनीन, डॉ. आलोक, डॉ. अजय आदि उपस्थित थे।