22 को बिहार बंद का ऐलान
पटना| नियोजन नीति समाप्त करने की मांग को लेकर 22 दिसंबर को अनुबंध, मानदेय और नियोजित सेवाकर्मियों ने बिहार बंद करने का फैसला किया है। रविवार को एक्टू कार्यालय में 20 से अधिक अनुबंध, मानदेय, नियोजित सेवाकर्मियों के संगठनों ने संयुक्त मोर्चा की बैठक की। मोर्चा के महासचिव शिवशंकर प्रसाद ने कहा कि ठेका प्रथा को समाप्त करने, सेवा नियमित करने, समान काम के बदले समान वेतन देने, यूनियन बनाने का अधिकार देने सहित प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों पर दमनात्मक नीति समाप्त करने का सरकार जब तक एलान नहीं करती तब तक चरणबद्ध आंदोलन चलता रहेगा। 19 से 21 दिसंबर को कर्मी कार्य का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर रामवली प्रसाद, रणविजय कुमार, दिनेश प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।