- Hindi News
- मंकी कैप लगा पिस्टल के बल पर लूट लिया कैमरा
मंकी कैप लगा पिस्टल के बल पर लूट लिया कैमरा
पटना|मंकी कैप लगाए चार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर कैमरामैन सोनू से वीडियो और स्टिल कैमरा लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट की और हत्या की धमकी दी। घटना कदमकुआं थाना के नाला रोड पंप के पास अमरुदी गली में शनिवार की देर हुई। वारदात के बाद लुटेरे फरार हो गए। सोनू ने बताता कि वीडियो कैमरे की कीमत लगभग 60 हजार है, जबकि स्टिल कैमरे की कीमत 50 हजार है। सोनू ने रविवार को थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। टाउन एएसपी विवेकानंद ने बताया कि पुलिस अपराधियों का सुराग लगाने में जुटी है। सोनू अमरुदी गली निवासी ओमप्रकाश का स्टाफ है।