पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"अनुशासन की बेहतर पाठशाला है खेलकूद\'

\"अनुशासन की बेहतर पाठशाला है खेलकूद\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौड़ में प्रेमा, पूजा नीलम विजयी

अनुग्रहनारायण सिंह काॅलेज मैदान में तृतीय संभावना वार्षिक खेलकूद महोत्सव रविवार को समारोह पूर्वक संपन्न हो गया। समापना समारोह का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान समाज को स्वस्थ्य और व्यस्त बनाता है।

सही मायनों में खेलकूद, प्रतिभा प्रेम और अनुशासन की बेहतर पाठशाला है। भागमभाग के जीवन में खेलों से खुद को जोडे रखने की जरूरत है। संभावना ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित खेलकूद महोत्सव को वर्तमान दौर की जरूरत बतातेहुए बिहार नागरिक परिषद के महासचिव योगेन्द्र यादव ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं सृजन का सोपान है। वहीं संभावना ट्रस्ट के सचिव डा. अंजेश कुमार ने खिलाडियों के उत्साह वर्द्धन मेंट्रस्ट की भूमिका को रेखांकित करतेहुए राज्य के युवा खिलाडियों केउत्थान और गुणात्मक प्रतिभा बढाने पर जोर दिया। तीन दिनोंतक चले इस खेलकूद महोत्सव मेंजिले केविभिन्न क्षेत्रोंसे आये 20 संस्थानोंके 500 से अधिक खिलाडियोंने हिस्सा लिया। जिसमेंकरीब 200 छात्र छात्राओंको बेहतर प्रदर्शन पर पदक देकर पुरस्कृत किया गया। वर्ष 2014 का संभावना सर्वश्रेष्ठ चैम्पियनशिप का खिताब संत जोसेफ स्कूल बाढ को दिया गया। वहीं उपविजेता प्रोग्रेसिव स्कूल रहा। मौके पर नगर उपाध्यक्ष राजीव कुमार, डा. पूनम सिंह, डा.सियाराम सिंह, प्रो.साधुशरण सिंह सुमन सहित अन्य मौजूद थे।

संभावना ट्रस्ट के संयोजन में खेलकूद महोत्सव का आयोजन हुआ।