पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिपुर नरौली पंचायत होगी सबसे विकसित

विधिपुर नरौली पंचायत होगी सबसे विकसित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधिपुरनरौली पंचायत को देश का सबसे विकसित पंचायत बनाया जाएगा। यह पंचायत देश का राेल माॅडल बनेगा। उक्त बातें पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रखंड के नरौली गांव में आयोजित अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते कही। गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने आदर्श गांव योजना के तहत विधिपुर नरौली पंचायत को गोद लिया है। शनिवार को वे कार्यक्रम का उद‌्‌घाटन दीप जला कर किया।

सिन्हा ने कहा कि विधिपुर नरौली पंचायत के हर घर में शौचालय, पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही साफ-सफाई के लिए सुविधाएं गांव में उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त इस पंचायत के गांवों में स्टेडियम, कम्यूनिटी हाॅल, अस्पताल, महिला उत्थान केन्द्र, कला एवं संस्कृति विकास केन्द्र, बिजली समेत अन्य सुविधाएं होंगी। जगदम्बा मंदिर को राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप देने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

सिन्हा ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण यहां किसी तरह का उद्योग धंधा नहीं लग सका। इसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक डाॅ. विनोद यादव ने की। उन्होंने कहा कि इस मुहिम से गांव के लोगों को जोड़ा जाएगा। सूर्यगढ़ा के विधायक प्रेमरंजन पटेल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश रमण, सुनील शाही, वशिष्ठ नारायण सिंह, मुखिया रामदेव पासवान, सरपंच वीणा देवी, शंभु कुमार, मनोज यादव, अरुण गुप्ता, अशोक सिंह आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन अमलेश चौहान ने किया।

फतुहा में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का रविवार को पटना से बख्तियारपुर जाने के दौरान फतुहा के धोवापुल फोरलेन पर स्वागत किया गया। इसका नेतृत्व भाजपा नेता शिव शंकर यादव ने किया। मौके पर प्रखंड भाजयुमो अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मुखिया अनिल कुमार, अलबेला यादव, रणधीर यादव, पारस कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्‌घाटन करते सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एवं अन्य।