बदहाल शिक्षा को लेकर एबीवीपी का धरना
पटना| शिक्षाकी बदहाली को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मगध विवि शाखा कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षण संस्थानों में पूंजीपतियों दलालों का प्रभुत्व बढ़ने से आम छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल रही है।
एबीवीपी ने घोषणा की कि 26 मार्च को छात्रों के शोषण के खिलाफ राजधानी में विशाल छात्र जुलूस होगा और विधानसभा का घेराव किया जाएगा। धरना को संबोधित करते हुए एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि प्रदेश के वर्तमान शिक्षण संस्थानों में अव्यवस्था के दोषियों को तत्काल कार्रवाई के दायरे में लाया जाए। इस मौके पर प्रदेश सह मंत्री आशीष सिन्हा, विवि प्रमुख हिमांशु यादव, छात्र संघ के उपाध्यक्ष अमित शर्मा मौजूद थे।