पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. सैयद मोहिब्बुल हसन मदरसा बोर्ड के नए चेयरमैन बने

डॉ. सैयद मोहिब्बुल हसन मदरसा बोर्ड के नए चेयरमैन बने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविदडॉ. सैयद मोहिब्बुल हसन को बिहार मदरसा बोर्ड एजुकेशन बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। शिक्षा विभाग ने शनिवार को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी। वहीं, विभाग ने बोर्ड के 13 सदस्यों का मनोनयन भी कर दिया। हसन ने शनिवार की शाम बोर्ड पहुंचकर पदभार भी ग्रहण कर लिया। बोर्ड के सचिव खुर्शीद आलम ने उन्हें योगदान दिलाया। नए चेयरमैन का कार्यकाल तीन साल तक होगा। दरअसल पिछले वर्ष 12 दिसंबर को सरकार ने भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाकर तत्कालीन चेयरमैन मुमताज आलम को उनके कार्यकाल के खत्म होने से पहले बर्खास्त कर दिया था। नए चेयरमैन हसन बिहार महिला आयोग की सदस्य शहनाज बानो के पति हैं। मूल रूप से मुजफ्फरपुर के चंदवारा के रहने वाले हसन राजनीतिक शास्त्र में पीएचडी हैं।

नएसदस्य : विधायकसरफराज आलम, डॉ. इजहार अहमद, विधान पार्षद हारुन रशीद, इमारत-ए-शरिया के नाएब नाजिम सनाउल होदा कासमी, सीवान के सहायक मदरसा शिक्षक गुलाम हैदर, बांका मदरसा के सहायक शिक्षक इब्नुल हसन, पूर्णिया के सैयद महमूद अशरफ, गया के कमालुद्दीन खान। सदस्यों में शिक्षा विभाग के विशेष निदेशक, मदरसा शम्सुल होदा के प्राचार्य, अरबी-फारसी शोध संस्थान के निदेशक, सुन्नी-शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं।

3 शिक्षकों की नौकरी की पक्की

हसनने बताया कि अनुकंपा के आधार पर मदरसे के तीन शिक्षकों की बहाली संबंधी फाइल पिछले कई माह से बोर्ड में लटकी हुई थी। उन्होंने बताया कि इन शिक्षकों की बहाली संबंधी फाइल पर साइन कर बहाल करने की अनुशंसा कर दी गई।

माेहिब्बुलहसन: एक परिचय

नाम:माेहिब्बुल हसन, बुनियादी तालीम- चंदवारा, मुजफ्फरपुर, मैट्रिक- आबिदा हाईस्कूल, मुजफ्फरपुर, वर्ष 1974, आईए- एलएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर- 1976, बीए - एलएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर- 1978, एमए (राजनीति शास्त्र)- बिहार विवि, 1980, एमए (इतिहास)- बिहार विवि, 1983, पीएचडी (राजनीतिक शास्त्र, परमाणु निरस्त्रीकरण) बिहार विवि, 1987