- Hindi News
- हड़ताल खत्म कराने को बुलाई गई बैठक बेनतीजा
हड़ताल खत्म कराने को बुलाई गई बैठक बेनतीजा
बिहारबोर्ड के एडहॉक इंटर कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को चौथे दिन भी जारी रही। बोर्ड प्रशासन ने हड़ताल खत्म कराने का प्रयास किया। अध्यक्ष ने बैठक बुलाई, मगर वह बेनतीजा समाप्त हो गई। अब फिर से बोर्ड प्रशासन कर्मचारियों में वार्ता होगी।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. लालकेश्वर सिंह ने विशेष बैठक बुलाई। कर्मचारी संगठन का दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल माध्यमिक शाखा में उनसे मिला और इंटर काउंसिल में चलकर वार्ता करने को कहा, पर अध्यक्ष ने वहीं बात करने को कहा। बैठक में अध्यक्ष ने एडहॉक कर्मचारियों की अधिकतर मांगों को मानने की बात कही। कहा कि सरकार से पद मिलते ही नियुक्ति होगी। हालांकि वे इंक्रीमेंट देने के प्रस्ताव को नहीं माने। इस पर प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इंक्रीमेंट के साथ सभी मांगें मानी जाए तो काम पर लौट आएंगे। इसपर अध्यक्ष ने फिर से वार्ता करने की बात कही। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों से वार्ता की है। छात्रहित में उनसे काम पर लौटने का अनुरोध किया है। शीघ्र वे लौट आएंगे।
एडमिट कार्ड नहीं बंटा
हड़तालीकर्मचारियों ने दावा किया कि शनिवार से जिलों में भेजा जाने वाला इंटर का एडमिट कार्ड वितरित नहीं हो सका। कॉलेजों के लिए डिस्पैच लेटर तैयार नहीं हो सका। इधर, हड़ताल के कारण आम लोगों, खासकर विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है। बोर्ड का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। अगर रविवार को हड़ताल खत्म होती है तो 10 या 11 फरवरी से एडमिट कार्ड का वितरण शुरू पाएगा।
स्थायीकर्मचारी करेंगे काम
हड़तालीएडहॉक कर्मियों को समर्थन दे रहे स्थायी कर्मचारियों का अलग तेवर दिखा। उन्होंने कहा कि अगर इंटर शाखा में बोर्ड प्रशासन काम का माहौल बनाए तो वे सेवा देने को तैयार हैं। बिहार इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद कर्मचारी संघ के महासचिव संजय मिश्रा ने कहा कि हमलोग हड़ताली कर्मचारियों के साथ पहले दिन से नहीं हैं। हमलोग काम पर हैं।