पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टॉपर 32 छात्र छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

टॉपर 32 छात्र-छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएमसीके 90 वें स्थापना दिवस समारोह में इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन करने वाले 32 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसमें यूजी के 19 छात्र-छात्राएं और पीजी के 13 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। ओवरऑल बेहतर प्रदर्शन करने के लिए दो और छात्रों को गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा। स्थापना दिवस समारोह 25 फरवरी को है। इस दिन काॅलेज के छात्र, एलुमिनाई, फैकल्टी के सदस्य सुबह राजेन्द्र सर्जिकल ब्लॉक से फ्लैग मार्च निकालेंगे और फिर सुबह 8.30 बजे कालेज का झंडोतोलन किया जाएगा।

इस वर्ष काॅलेज का झंडोत्तोलन 1954 बैच की पूर्ववर्ती छात्रा डॉ. शारदा सहाय करेंगी। वहीं स्थापना दिवस के पूर्व संध्या यानी 24 फरवरी को काॅलेज कैंपस में ही वैज्ञानिक सत्र का आयोजन किया गया है। वैज्ञानिक सत्र का उद‌्घाटन पद्मश्री डॉ. एसएन आर्या करेंगे।

{1954 बैच की डॉ. शारदा सहाय करेंगी झंडोतोलन

{25 फरवरी को पीएमसी का स्थापना दिवस समारोह