पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेईई मेन : एडमिट कार्ड लेने से पहले दें 12वीं की जानकारी

जेईई मेन : एडमिट कार्ड लेने से पहले दें 12वीं की जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| जेईईमेन परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले छात्रों को 12वीं कक्षा से संबंधित जानकारी देनी होगी। छात्र 12वीं कक्षा से संबंधित जानकारी में छात्र सुधार भी कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को www.jeemain.nic.in पर जाना होगा। छात्रों को अपने जेईई मेन आवेदन फॉर्म में 12वीं बोर्ड का रोल नंबर आदि को भरना होगा। अगर पहले जानकारी भरते समय कोई गलती की है तो उसमें सुधार भी कर सकते हैं। जानकारी देने के बाद ही 1 मार्च से छात्र ऑनलाइन एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। जेईई मेन की ऑफलाइन परीक्षा 4 अप्रैल ऑनलाइन परीक्षा 10 11 अप्रैल को होनी है।