\"वकीलों को जानकारी बढ़ानी होगी\'
न्यायालयोंमें जानकार वकीलों की कमी के कारण क्लाइंट ठगे जाते हैं। अच्छे ढंग से कोर्ट में बात नहीं रखे जाने के कारण भी केस हार जाते हैं। लॉ के विद्यार्थियों को इस पर विशेष ध्यान देना होगा। नए वकीलों को जानकारी का दायरा बढ़ाना होगा।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की ओर से पटना लॉ कॉलेज में सेमिनार सह छात्र सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट के वकील बसंत चौधरी ने ये बातें कहीं। \\\"विधि छात्रों के समक्ष चुनौतियां और उनका दायित्व\\\' विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ।
बसंत चौधरी ने कहा कि छात्रों को विशेष रूप से सीआरपीसी, आईपीसी ज्यूरिपुडेंस का विशेष अध्ययन करना चाहिए। साथ ही, वंचित समुदाय को न्याय दिलाने के लिए विशेष रूप से काम करना चाहिए। प्रशासनिक सुधार आयोग का सदस्य रहते हुए हमने नीतीश कुमार से पटना लॉ कॉलेज को बेहतर स्वरूप देने की बात कही थी। यहां प्रदेश के छात्र पढ़ने आते हैं। सरकार को यहां की स्थिति बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए, ताकि यहां के छात्रों को पूर्ण ज्ञान हो।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संगठन के राज्य सचिव सुशील कुमार ने कहा कि सरकार पटना लॉ कॉलेज की बजाय चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के विकास पर ज्यादा ध्यान दे रही है।
वहां मोटी रकम देकर पढ़ाई करने वाले छात्र समाज के बदले कॉरपोरेट जगत को अपनी सेवा देने पर अधिक ध्यान देते हैं। राज्य उपाध्यक्ष निखिल कुमार झा ने कहा कि कानून के छात्रों के सामने गंभीर चुनौती है कि समाज में हाशिए पर खड़े लोगों को मुख्य धारा में किस प्रकार लेकर आएं।