पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉजिटिविटी शक्ति बढ़ाएगी, हेल्थ पर दें ध्यान

पॉजिटिविटी शक्ति बढ़ाएगी, हेल्थ पर दें ध्यान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉक्टरों का मानना है कि जैसे-जैसे परीक्षा नजदीक आती है, वैसे-वैसे छात्र नर्वस होने लगते हैं

एक्सपर्ट टिप्स

बोर्डपरीक्षा का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस समय छात्र रिवीजन और अच्छे अंक लाने के दबाव से जूझते नजर आते हैं। अच्छी तैयारी के बाद भी वे नर्वस हो जाते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि जैसे-जैसे एग्जाम नजदीक आती है, वैसे-वैसे छात्र नर्वस होने लगते हैं। इस दौरान अभिभावकों की भूमिका अहम हो जाती है। कुछ विद्यार्थी अचानक रूटीन बदल लेते हैं। ज्यादा समय तक पढ़ाई के चक्कर में नींद कम हो जाती है। खाना वक्त पर नहीं होता है। इससे फिजिकल मेंटल स्ट्रेस बढ़ने लगता है।

पॉजिटिवएटीट्यूड रखें

साइकोलॉजिस्टराधिका के. का कहना है कि छात्र पॉजिटिव एटीट्यूड से परीक्षा के डर को मात दे सकते हैं। ‘जो होगा सो देखा जाएगा’ सोच से आप बेहतर कर सकते हैं। निगेटिव सोच आपकी ताकत को कम कर देगी। इसलिए ‘आई कैन, आई विल’ वाला विश्वास जगाएं। कमजोर छात्र मार्किंग पैटर्न को देखकर तैयारी करें। दोस्त की बड़ी-बड़ी बातों को इग्नोर करें।

जगाएंआत्मविश्वास

राधिकाके. अभिभावकों को सलाह देती हैं कि परीक्षा के समय बच्चों पर दबाव डालें। उन्हें प्यार दें। उनसे बातें करें और उनके स्वस्थ पर ध्यान दें। अभिभावक अक्सर दूसरे बच्चों की तुलना अपने बच्चे से करते हैं, जिसकी वजह से उनके बच्चे तनाव में जाते हैं। ऐसा करने से बच्चे को नुकसान होता है। छात्रों को भी खुद की तुलना मित्रों से नहीं करनी चाहिए, सिर्फ प्रॉब्लम सॉल्व करने पर ही फोकस होना चाहिए।

थोड़ा-थोड़ाखाएं

डायटिशियनसोनिया सिन्हा के अनुसार परीक्षा के दौरान अच्छे नंबर लाने की होड़ में छात्र अपने हेल्थ को इग्नोर करने लगते हैं। यह बिलकुल ठीक नहीं है। परीक्षा के समय अगर स्वस्थ बिगड़ता है तो साल भर की मेहनत बर्बाद हो सकती है। उन्होंने बताया कि छात्रों को एग्जाम टाइम में हेवी फूड नहीं लेना चाहिए। दिनभर में थोड़ा-थोड़ा कर 6-7 बार खाना चाहिए। हाई कार्बोहाइट्रेट जैसे पिज्जा, फास्टफूड, समोसा आदि को इग्नोर करना चाहिए। स्पाइसी फूड जैसे गोलगप्पे, चाट आदि खाने से पेट खराब हो सकता है। चाय-कॉफी की जगह जूस, एनर्जेटिक ड्रिंक, ग्रीन, लेमन या जैसमीन टी लें। अंकुरित चना-मूंग खाएं, आलस में कमी आएगी। फल, हरी सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट आदि रेगुलर इंटरवल पर लेते रहें।

50 फीसदी छात्र परीक्षा के दौरान

अनफिट या बीमार हो जाते हैं

{25 फीसदी से ज्यादा छात्र 7-8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं

{ 70 फीसदी से ज्यादा छात्र परीक्षा के समय नहाने या फिर दूसरे हाइजेनिक हैबिट से बचते हैं

{60 से 70 फीसदी छात्र शाम को घूमने जाते हैं तो जंक फूड खाते हैं (अनुमानित)

एग्जामटिप्स

{एकघंटे की पढ़ाई के बाद 10-15 मिनट का ब्रेक लें।

{ब्रेक में कॉमेडी सीरियल या फिर मनपसंद म्यूजिक सुनें।

{सैड म्यूजिक से परहेज करें।

{सबकुछ भूलकर 6-8 घंटे की नींद जरूर लें।

{जो काम आपको पसंद हैं, उनके लिए भी जरूर समय निकालें।

{खाली वक्त में मन में ही टॉपिक जरूर रिवाइज करें।

{योग जरूर करें।