डाकबंगला पर 3 घंटे तक प्रदर्शन
डाकबंगलाचौराहे पर शनिवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक कई संगठनों ने धरना-प्रदर्शन दिया। दोपहर 1:30 बजे लगभग सात हजार जीविका कर्मचारी डाकबंगला पहुंचे और शुक्रवार को आर ब्लॉक चौराहे पर पुलिसिया कार्रवाई का विरोध जताया। ह्यूमन चेन बनाकर सभी कार्यकर्त्ता बीच सड़क पर ही बैठ गए। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद सभी कर्मचारी आर ब्लॉक पहुंचे। तीन बजे से शाम 4:30 बजे तक आर ब्लॉक गेट बंद करना पड़ा। जीविका के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के उदासीन रवैये के कारण जीविका कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने शाम पांच बजे से धरना खत्म करने का फैसला किया है। जीविका कर्मचारियों ने प्रदेश भर में कोई भी जीविका कार्यालय नहीं चलने देने का फैसला किया है।
इसके पहले दोपहर 12 बजे स्वर्ण स्वाभिमान मोर्चा और छात्र समागम के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से आयकर गोलंबर के बीच जीतन राम मांझी के विरोध में बाइक रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ता पीके शाही जिंदाबाद और जीतन राम मांझी मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला दहन भी किया। इसके तुरंत बाद ही राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने करगिल चौक से चलकर डाकबंगला पहुंचे। यहां पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। उन्होंने बिहार में व्याप्त राजनीतिक परिदृश्य को लेकर विरोध जताया।
जीिवका कर्मचारी डाकबंगला पर प्रदर्शन करने के बाद आर ब्लॉक पहुंचे। वहां नारेबाजी की।
4:30 बजे शाम जीविका कर्मचारियों का धरना खत्म
{राज्य भर में जीविका कार्यालय नहीं चलने देने का लिया गया फैसला