- Hindi News
- पंजाब मेल से बैग के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
पंजाब मेल से बैग के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
पटना जंक्शन पर शनिवार की सुबह हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल से उतरे ही एक शातिर चोर चोरी के बैग के साथ पकड़ा गया। जीआरपी के एक जवान ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ा। पकड़ा गया बबलू गुप्ता बख्तियारपुर के राघोपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार वह चलती ट्रेन से यात्रियों के सामान उड़ाने में माहिर है। बैग में सोने के कंगन, मंगलसूत्र, कान का झुमका, बाली समेत लाखों के जेवर, साढ़े 5 हजार नकद, बनारसी साड़ी, सूट, जूते और इलाहाबाद बैंक का एक एटीएम था। बबलू ने सिपाही माे. चुन्नूउद्दीन को दो लाख लेकर छोड़ने का प्रस्ताव दिया। उसके साथ रहे दो लोगों ने भी सिपाही से मैनेज करने की कोशिश की। लेकिन, सिपाही ने उसे नहीं छोड़ा और आसपास रहे दूसरे जवानों को भी बुला लिया। इतने में दोनों युवक खिसक गए। रेल एसपी ने सिपाही को पुरस्कार के लिए अनुशंसा करने की बात कही।