- Hindi News
- बैट्री चुराने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
बैट्री चुराने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
मोबाइल टावर की मरम्मत के बहाने बैट्री सहित अन्य उपकरण चोरी कर खुले बाजार में बेचनेवाले गिरोह के दो सदस्य नालंदा के तरुण और यूपी के मेरठ निवासी अशरफ को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पटना पहाड़ी इलाके में चोरी के इरादे से आए थे। इनके पास से एक टाटा सूमो, 17 बंडल अलुमिनियम वायर, 15 बंडल कॉपर वायर, मोबाइल टावर के कई उपकरण, केबल काटने का औजार बरामद किया गया है। दोनों ने अपना अपराध स्वीकारते हुए पुलिस को बताया कि गिरोह में 8-10 सदस्य हैं। सभी पेशेवर हैं और दनियावां, नवादा, नालंदा, पुनपुन, गया में भी मोबाइल टावर से चोरी कर चुके हैं। मोबाइल टावर के अलावा बिजली के तार और उपकरण की चोरी भी गिरोह करता है। चोरी का सामान लाने ले जाने के लिए अपना टाटा सूमो भी है।