- Hindi News
- ट्रांजक्शन के तीन मिनट के अंदर 20 हजार गायब
ट्रांजक्शन के तीन मिनट के अंदर 20 हजार गायब
ट्रांजक्शन के महज तीन मिनट के अंदर हाईकोर्ट के वकील गोपाल झा के एकाउंट से बीस हजार रुपए की निकासी हो गई। शनिवार सुबह सात बजे गोपाल मीठापुर बस स्टैंड के सामने स्थित एसबीआई के एटीएम में रुपए निकालने गए थे। एटीएम में उस समय दो लड़के थे। उन्होंने डेबिट कार्ड स्वैप कर चार हजार रुपए निकाले और जाने लगे। लेकिन वे दोबारा एटीएम में गए और कार्ड स्वैप कर बैलेंस देखा तो बीस हजार रुपए कम थे। उन्होंने बैंक जाकर शिकायत की। उन्हें बताया गया कि उनके कार्ड से ही ट्रांजक्शन हुआ है।