पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति की मौत के बाद परिजन कर रहे प्रताड़ित

पति की मौत के बाद परिजन कर रहे प्रताड़ित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| शहबाजपुरथाने की पिपरा निवासी महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट एवं प्रताड़ित करने की शिकायत महिला अायोग में की है। युवती आयोग में शुक्रवार को सुनवाई के लिए आई थी पर शिकायत के बाद से दूसरी पार्टी अभी तक एक बार भी उपस्थित नहीं हुई। महिला ने बताया कि मेरे पति की मौत दो साल पहले हो गई थी, जिसके बाद ससुराल वालाें ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। मैंने अगस्त 2013 में शिकायत की थी पर वे लोग उपस्थित नहीं हुए। महिला ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि ससुराल वालों ने बेटे के साथ घर से निकाल दिया। इस मामले की सुनवाई सबिता नटराज ने की।

होरही बिजली की चोरी

पटना| भाजपाके प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने कहा कि नुकसान की दुहाई देकर बिजली दरों में 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि का कुचक्र पुनः शुरू हो गया है। गली-मोहल्ले में जेनरेटर से लाइन देने वाले कमा रहे हैं। दूसरी ओर बिजली कंपनियों को सरकार से हजारों करोड़ अनुदान मिलने के बाद भी नुकसान हो रहा है। बिजली की चोरी बिहार में धड़ल्ले से हो रही है। चोरी रोकेंगे नहीं तो घाटा होगा ही।