- Hindi News
- दुनिया में क्यों हैं, समझ गए तो जिंदगी बेहतर
दुनिया में क्यों हैं, समझ गए तो जिंदगी बेहतर
पटना|अगर हमदुनिया में अपने होने के कारण जान जाएंगे तो जीना शानदार हो जाएगा। गांधी मैदान में आयोजित संडे सभा में कुमार राजीव ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आपका सपना अगर है कि दोस्ती चाहिए तो दोस्त बनाएं। दोस्ती निभाना सीखें। अच्छा इंसान होने के लिए हमें देशप्रेम, वैज्ञानिक-दृष्टिकोण, नैतिकता, वनस्पति-जीव-प्रेम, कर सेवा, उपकरण-ज्ञान, सर्वधर्म आदि की पढ़ाई करनी होगी। अपने व्यवहार में इन्हें शामिल करना होगा। इस दौरान नीतेश, सोनू, प्रेम, नवल, पुष्कर, छोटेलाल कौशल, सुरेश, गणेश, संजय, वशिष्ठ, राजेश, प्रेमसागर, जितेन्द्र और धनंजय आदि मौजूद रहे। सभी ने कहा कि इस तरह के प्रयास से ही हम बदलाव ला सकते हैं। सभी को व्यक्तिगत स्तर पर कदम आगे बढ़ाना होगा तभी बड़े स्तर पर बदलाव आएगा।