पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृष्ण मुरारी की कृतियां हों ऑनलाइन

कृष्ण मुरारी की कृतियां हों ऑनलाइन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से रविवार को फ्रेजर रोड स्थित यूथ हॉस्टल में वरिष्ठ फोटोग्राफर कृष्ण मुरारी किशन को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहर के सभी फोटोग्राफरों ने मुरारी के फोटो पर पुष्पांजलि दी। साथ ही पूरे देश में किशन मुरारी की छवि को अतुलनीय बताया। सभा में एसोसिएशन ने राज्य सरकार से उनकी कृतियों को ऑनलाइन करने और एक लाइब्रेरी के निर्माण की मांग की। कृष्ण मुरारी को नई पीढ़ियों में उनके फोटो के माध्यम से जिंदा रखने की भी बात कही। सभा में सन्नी कुमार, आशीष कुमार, सुमित सागर, प्रशांत रवि, जितेंद्र कुमार, रंजन राही, संतोष, अनमोल, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।