संत रविदास छठिहार जन्मोत्सव
अखिलरविदास नव निर्माण मंच की ओर से रविवार काे बिहार चैम्बर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में संत रविदास का छठिहार जन्मोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करने आए पूर्व आईएएस पंचम लाल ने कहा कि आज समय गया है कि दबे-कुचले वर्ग के लोग समाज के विकास में भागीदारी निभाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि आज के समय में एेसी परिस्थिति बन गई है कि दोबारा समाज दलितों पर होने वाले अत्याचार से बताया जाए। कार्यक्रम में अखिल भारतीय नव निर्माण के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि रविदास का जन्म जिन परिस्थिति में हुआ था। उस समय सुधार की अधिक आवश्यकता थी। आज के समय में भी इनके विचारों का अवलंबन लिया जा सकता है। मौके पर राजेश, सहदेव रविदास, महंत प्रदीप कुमार दास, श्याम सुंदर सत्यार्थी, सुशांत, नरेश सहित अन्य ने भाग लिया।
बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स में संत रविदास का छठिहार जन्मोत्सव समारोह मनाया गया।