सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की विदाई
पटना | जंक्शनआरक्षण कार्यालय की ओर से सेवानिवृत्त हुए तीन सीआरएस और एक पोर्टर के सम्मान में रविवार को विदाई समारोह हुआ। इसमें सीआरएस रहे विजय वर्मा, आरएन पंडित डीडी राय और पोर्टर रमेश को आरक्षण कर्मियों समेत कई रेल अधिकारियों ने सम्मानित किया और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। मौके पर सीनियर डीसीएम अमिताभ प्रभाकर ने कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का काम ही याद रह जाता है। सेवानिवृत्त हुए लोगों ने पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवा दी थी। इससे दूसरे कर्मियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर डीसीएम पाण्डेय साहब, अमरेंद्र नारायण सिंह, स्टेशन मैनेजर राजू कुमार, ईसीआरकेयू पटना शाखा के एके शर्मा, विजय कुमार, पंकज कुमार, आरती कुमारी, एसएसडी मिश्रा, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।