डॉ. जाकिर हुसैन की जयंती मनी
पटना|बिहार प्रदेशकांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने देश के पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. जाकिर हुसैन की जयंती मनाई। भंवर पोखर स्थित रौशन आरा बिल्डिंग में कमिटी के पूर्व संगठन सचिव डॉ. चौधरी शहनबाज ने बताया कि लोगों को उनके व्यक्तित्व से सीख लेनी चाहिए। इससे राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस मौकेपर अजय कुमार, कमलदेव नारायण शुक्ला, विश्व भूषण पासवान, राकेश सिंह, असीम अहमद, अफजल खान, अवनीश कुमार, आशीष कुमार सिन्हा उपस्थित थे।