पटना में गिरफ्तार हुआ हाजीपुर का अपराधी
हाजीपुरके कुख्यात रेल अपराधी मिथुन कुमार को पत्रकारनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की देर पुलिस ने राघोपुर, वैशाली के मिथुन को उस वक्त धर दबोचा जब वह राजेंद्रनगर टर्मिनल के पास मौजूद था। पटना पुलिस ने उसे हाजीपुर रेल पुलिस के हवाले कर दिया है। हाजीपुर रेल थाने में उस पर कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में उसने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। पत्रकारनगर थानेदार दीवान एकराम खान ने बताया कि देर रात उन्हें सूचना मिली थी कि मिथुन किसी वारदात को अंजाम देने टर्मिनल पर पहुंचा है। उसके बाद कॉलेज ऑफ कामर्स के पास पुलिस पहुंच गई। जैसे ही वह स्टेशन पर जाने वाला था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।