पुस्तक भगवद्भक्ति का लोकार्पण
पटना|राष्ट्रीय चिंतकमंच के 22वें स्थापना दिवस पर पंडित हरिद्वार पांडेय द्वारा लिखित पुस्तक भगवद्भक्ति का लोकार्पण हुआ। पाटलिपुत्र स्थित लक्ष्मी भवन में बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति प्रो. अरुण कुमार ने पुस्तक का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पांच लोगों को सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में डॉ. मृदुला झा, डॉ. नंद किशोर तिवारी, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. शैलेश कुमार सिन्हा, डॉ. केपी मिश्र और सामाजिक-चिंतन के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए पंचम लाल को सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र, स्वामी हरि नारायणानंद, विजय शंकर दूबे, न्यायमूर्ति नर्मदेश्वर पांडेय, न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद, डॉ. विजय पांडेय, डॉ. शिववंश पांडेय, कविवर देवेंद्र देव, बलभद्र कल्याण, नंदन प्रियदर्शी, डॉ. नरेश पांडेय चकोर, योगेंद्र प्रसाद मिश्रा आदि मौजूद रहे।