पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरों ने स्प्रे छिड़क कर नकद समेत लाखों के जेवर उड़ाए

चोरों ने स्प्रे छिड़क कर नकद समेत लाखों के जेवर उड़ाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जक्कनपुरथाना के रामधारी गली में शनिवार की रात चोरों ने स्प्रे छिड़क कर शिवजी यादव के घर से 15 हजार नकद और लाखों रुपए के गहने उड़ा लिए। यही नहीं शिवजी के दो पड़ोसी के घरों में दो मोबाइल चुराए और उन्हीं के घर में छोड़कर फरार हो गए। देर रात सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

रविवार को शिवजी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। जिन दो लोगों के घरों से मोबाइल चोरी हुए थे उसे शिवजी ने पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में वे लोग मोबाइल थाने से ले गए।

कमरेमें सोए थे सभी

शिवजीका कहना है कि एक ही कमरे में सभी सोए हुए थे। अलमारी के ऊपर बक्सा रखा हुआ था। उसी में अलमारी की चाबी भी। चोरों ने चाबी निकालकर अलमारी खोला और उसमें रखे 15 हजार नकद और लाखों के गहने लेकर फरार हो गए। शनिवार की रात लगभग तीन बजे जब नींद खुली तो देखा कि अलमारी खुला है। नकद गहने नहीं हैं।

थानेदार आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। स्प्रे छिड़ककर वारदात को अंजाम देने की बात संदिग्ध लगती है।