पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 हजार में जाली प्रमाणपत्र देने वाला जालसाज गिरफ्तार

20 हजार में जाली प्रमाणपत्र देने वाला जालसाज गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुद्धाकॉलोनी थाना के बोरिंग रोड स्थित एक अपार्टमेंट के दफ्तर से 20 हजार रुपए में बीए बीएससी का जाली प्रमाणपत्र देने वाले वरुण कुमार ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने हरिहर चैंबर के पास चंद्रकांता अपार्टमेंट के निचले तल्ले फ्लैट नंबर तीन में छापेमारी कर वहां से बीए, बीएससी अन्य कोर्स के 30 जाली प्रमाणपत्र, ढेर सारी मुहरें एक लैपटॉप जब्त किया है।

दरभंगा के बहेरी के रहने वाले वरुण ने फ्लैट में बिगवे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज नामक संस्थान खोल रखा था। वरुण ने संस्थान का राजस्थान के पिलानी के श्रीधर विवि से रजिस्ट्रेशन करा रखा था। लगभग चार साल से वह गोरखधंधा कर रहा था।

दिल्लीसे जुड़े हैं तार

थानेदारमुकेश कुंअर ने बताया कि उसने कई लोगों को जाली प्रमाणपत्र दिया है और मोटी रकम कमाई है। थानेदार के मुताबिक वरुण के तार दिल्ली से जुड़े हैं। दिल्ली से ही फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर वह छात्रों को देता था। इसमें कई लोग शामिल हैं। थानेदार ने बताया कि रविवार को कई पीड़ित छात्र उसकी शिकायत लेकर थाने आए थे।

बोरिंग रोड स्थित एक अपार्टमेंट से पकड़ा