पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाला जाम होने पर हंगामा, लोगों ने टायर जला कर किया प्रदर्शन

नाला जाम होने पर हंगामा, लोगों ने टायर जला कर किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| कदमकुआंथाने के चाईं टोला में जलजमाव से परेशान लोगों ने रविवार को मुसल्लहपुर सड़क को जाम कर हंगामा किया। टायर जलाकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। पथराव भी किया। दिन के एक बजे से ढाई बजे तक सड़क जाम रही। सूचना मिलने के बाद थानेदार बीके मेधावी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। थानेदार ने निगम कर्मियों से बात कराई और नाला सफाई का आश्वासन दिलाया। लोगों का कहना था कि कई दिनों से इलाके का नाला जाम है। कई बार नगर निगम के कर्मियों को कहा गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। जलजमाव से बच्चों, महिलाओं को परेशानी हो रही है।