- Hindi News
- शरण परिवार ने डॉ. नरेंद्र प्रसाद को सम्मानित किया
शरण परिवार ने डॉ. नरेंद्र प्रसाद को सम्मानित किया
पटना | शरणपरिवार की ओर से एग्जीबिशन रोड स्थित नेमा पैलेस में डॉ. नरेंद्र प्रसाद के लिए सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. केके शरण, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण शरण और समस्त परिवार ने प्रतीक चिह्न एवं चादर भेंट की। डॉ. नरेंद्र प्रसाद ने नई पीढ़ियों से कहा कि सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत और ईमानदारी है। डॉ. दिवाकर तेजस्वी ने कहा कि डॉ. प्रसाद समाज एवं चिकित्सा जगत के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान जयंत किशोर, नवीन किशोर शरण, कमल किशोर शरण, रजनीश शरण, डॉ. नलिनी रंजन कुमार, डॉ. एसपी अम्बठा, डॉ. आलोक कुमार, आदि मौजूद रहे।