पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरतमंद की दुकान खुलवाई

जरूरतमंद की दुकान खुलवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|आशियाना रोडस्थित साइकिल रिक्शा मिस्त्री मो. मोखतार को काम के दौरान ही लकवा मार गया था। वह घर का अकेला काम करने वाला था, लेकिन काम नहीं होने के कारण उसके परिवार की परवरिश की बड़ी परेशानी थी। अब वर्तमान समय में ठीक होने से लेकर दोबारा काम दिलाने तक के लिए समाज बचाओ आंदोलन ने बीड़ा उठाया। लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर पूर्व के स्थान पर ही दोबारा साइकिल रिक्शा रिपेयर शॉप खुलवा दिया है। संगठन के मुख्य संयोजक मो. काशिफ युनुस ने बताया कि इससे समाज का कल्याण होगा। मौके पर दशरथ नाथ, रियाज आतिश, विकास वीरेंद्र सिंह, वसीम अख्तर आदि मौजूद थे।