पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि यंत्रों का लगा मेला

कृषि यंत्रों का लगा मेला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यस्तरीयचार दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला बुधवार को वेटनरी कॉलेज मैदान में शुरू हुआ। इसमें मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक उत्तरप्रदेश के 50 कृषि यंत्र निर्माता कंपनियां भाग ले रही हैं। मेले में 150 स्टॉल लगाए गए है।

मेले की शुरुआत करते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त विजय प्रकाश ने कहा कि कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस वर्ष से किसानों से कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए हैं। किसान अपनी इच्छानुसार किसी भी कंपनी के यंत्र ले सकते हैं। गुरुवार को मेले का औपचारिक उद्‌घाटन मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी करेंगे। कृषि विभाग सीआईआई के सहयोग से चल रहे इस मेले में किसान पाठशाला भी है। पहले दिन बंगलादेश से त्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मो. जैकी अहद, डिप्टी हाई कमिश्नर मो. शैकूल इस्लाम प्रथम सचिव ओमर फारुख खान भी मेला पहुंचे। मौके पर त्रिपुरारी शरण, निदेशक धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

वेटनरी कॉलेज मैदान में कृषि मेला में उपकरण देखते लोग।