पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनी बदलने के बाद कर्मचारियों का नहीं बदलेगा पीएफ खाता

कंपनी बदलने के बाद कर्मचारियों का नहीं बदलेगा पीएफ खाता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|कंपनी बदलनेके बाद कर्मचारियों को पीएफ एकाउंट बदलने की जरूरत नहीं है। पुराने अकाउंट पर नई कंपनी से मिलने वाली पीएफ का पैसा जमा हो जाएगा। इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (पीएफ) कर्मचारियों के खाते को ऑनलाइन कर रहा है। कर्मचारी ऑनलाइन के माध्यम से अपना अकाउंट ऑपरेट करेंगे। ये बातें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त एसके झा ने कही। वे बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित सेमिनार में उपस्थित कर्मचारी संगठनों के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएफ अकाउंट में जमा होने वाले पैसे निकासी की सूचना मैसेज के माध्यम से मोबाइल पर मिलेगी।