पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशनजी की खींची गई फोटो की लगेगी प्रदर्शनी

किशनजी की खींची गई फोटो की लगेगी प्रदर्शनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना |बिहार केबेहतरीन फोटो जर्नलिस्ट किशनजी के आकस्मिक निधन पर बिहार चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, किरण घई, अश्विनी चौबे, विधायक अरुण सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव समेत कई सामाजिक संगठनों के दर्जनों लोग मौजूद रहे। रामजी मिश्र मनोहर मीडिया फाउंडेशन के सचिव प्रदीप जैन ने कहा कि किशन जी की यादगार फोटोग्राफी की पटना में शीघ्र ही प्रर्दशनी लगेगी। इसके लिए किशनजी के परिवार से सहयोग मांगा गया है। फाउंडेशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी पंकज वत्सल किशन जी के साथ बिताए पलों को याद कर भावुक हो उठे।