साक्षरता जागरुकता के लिए घूमेगी टीम
पटना |साक्षरता केप्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कलाकारों की टीम गावों में जाएगी। नाटक और गीत से कलाकार लोगों को जागरूक करेंगे। 28 फरवरी से टीम का भ्रमण शुरू होगा। शिक्षा विभाग का जनशिक्षा निदेशालय इसके लिए कलाकारों की 77 टीमें बनाई है। टीम में 12 कलाकार हैं, जिनमें चार महिलाएं है। यह जानकारी निदेशालय के सहायक निदेशक गालिब ने दी।