अपहरण में सुराग खोज रही पुलिस, छापेमारी
पटना सिटी| मालसलामीथाना क्षेत्र से अगवा 20 वर्षीय छात्र राहुल पांडेय का सुराग पाने में मालसलामी थाना पुलिस विफल है। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। युवक के कमरे से मिले एक दर्जन मोबाइल के सिम कार्ड पुलिस ने जब्त किया है। हर सिम कार्ड को पुलिस जांच रही है। फिरौती के लिए 50 लाख रुपए मांगे जाने की बात पुलिस पचा नहीं रही है। फिरौती की रकम को बारह दिन के अंदर तैयार रखने को बदमाशों ने कहा है। पुलिस इस मामले में छापेमारी कर रही है।
पटना सिटी के दीदारगंज से अगवा बच्चे के रोते बिलखते परिजन।