- Hindi News
- एनएसएस के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान
एनएसएस के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान
पटना सिटी| श्रीगुरुगोविंद सिंह महाविद्यालय में एनएसएस की ओर से चलाए जा रहे विशेष शिविर के तहत बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम पदाधिकार डॉ. रामस्वरूप भगत के नेतृत्व में मंगल तालाब परिसर में सफाई की गई। उन्होंने कहा कि अास पास के इलाकों को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम में डॉ. विनय कृष्ण प्रसाद डॉ. संजय श्रीवास्तव ने छात्रों को उत्साहित किया।