- Hindi News
- स्वर्ण व्यवसायी की हत्या के खिलाफ व्यापारी गोलबंद
स्वर्ण व्यवसायी की हत्या के खिलाफ व्यापारी गोलबंद
बाकरगंजके स्वर्ण व्यवसायी मुन्ना साह की हत्या से कारोबारी में गहरा आक्रोश कायम है। सुरक्षा व्यवस्था बदमाशों गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को कारोबारियों की बैठक हुई। खाजेकलां पानी टंकी स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित बैठक में जुटे स्वर्ण व्यवसायियों ने मारे गए कारोबारी मुन्ना साह के प्रति पहले श्रद्धा सुमन अर्पित की। बाद में सुरक्षा पर चर्चा की। कारोबारी शशिशेखर रस्तोगी जवाहर लाल ने कहा कि सरकार कारोबारियों को सुरक्षा प्रदान करें। कारोबारी शंकर प्रसाद, पप्पू खत्री, लक्ष्मण प्रसाद, राजकुमार विपिन कुमार ने कहा कि इस तरह के हादसे से कारोबारियों में दहशत का माहौल कायम होता है। बैठक में शंभी, नंदन, अमित, अमरनाथ पंकज, विजय कुमार, श्रवण प्रसाद, पुरुषोत्तम, दीपक स्वर्णकार मौजूद थे।
खाजेकलां पानी टंकी स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित बैठक में जुटे स्वर्ण व्यापारी।
बाकरगंज के सोना-चांदी के थोक व्यापारी मुन्ना कुमार साह की हत्या जर, जोरू और जमीन के लिए होने की संभावना है। पुलिस की तफ्तीश भी इन्हीं तीन बिंदुओं पर ठहर गई है। पुलिस का लगता है कि कहीं कहीं इसमें परिचितों का हाथ हो सकता है। अपराधियों का मकसद मुन्ना के साथ लूटपाट नहीं करना था, बल्कि उनकी हत्या करनी थी। सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों में इन तीनों के अलावा कोई और वजह मुन्ना की हत्या में नहीं हो सकती है। 8 फरवरी की रात दो अपराधियों ने बाकरगंज के आभूषण व्यवसायी मुन्ना साह को उस वक्त गोली मार दिया था जब वे दुकान से महेंद्रू स्थित घर जा रहे थे। भिखना पहाड़ी में ग्रीन मैरेज हाॅल के पास अपराधियों ने उन्हें गोली मारी।